Arya veer study point
क्या है सत्यार्थप्रकाश जानिये ? ** सत्यार्थ प्रकाश ** OM➡. सत्यार्थ प्रकाश एक महान ग्रन्थ है | सत्यार्थ प्रकाश एक दार्शनिक ग्रन्थ है, ठीक-ठीक समझने के लिए अनेक ग्रंथो को अध्यन की आवश्यकता है, सत्यार्थ प्रकाश ऐसा सरल ग्रन्थ है की साधारण शिक्षित भी उससे लाभ उठा सकते है और उसका अनुसरण करके अपने जीवन-केंद्र को परिवर्तित कर सकते है | *स्वामी दयानन्द सरस्वती भूमिका मे लिखते है – “ मेरा इस ग्रन्थ के बनाने का मुख्य प्रयोजन सत्य-असत्य अर्थ का प्रकाश करना है अर्थात जो सत्य है उसको सत्य और जो मिथ्या है उसे प्रतिपादन करना, सत्य अर्थ का प्रकाश समझा है | वह सत्य नहीं कहाता जो सत्य के स्थान मे असत्य और असत्य के स्थान मे सत्य का प्रकाश किया जाय |”* अब आगे हम यह बताएँगे सत्यार्थ प्रकाश ग्रन्थ मे स्वामीजी ने चौदह समुल्लासो मे किन-किन विषयो पर प्रकाश डाला है | 1.प्रथम समुल्लास – पहला समुल्लास कुछ अजीब-सा मालुम होता है | इसमें संस्कृत व्याकरण का इतना भाग है की नये पढ़नेवाले को यह समुल्लास बड़ा शुष्क प्रतीत होता है, परन्तु पहले समुल्लास मे यह सब इसलिए दिया की आगे का मार्ग साफ़ हो जाय | उस ...